-
इंडिया गठबंधन ने आज राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि धनखड़ कार्यवाही के दौरान पक्षपाती रवैया अपनाते हैं और सत्ता पक्ष की ओर से काम करते हैं, जिससे लोकतंत्र की अवहेलना होती है और विपक्ष की आवाज दबाई जाती है।