-
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। इस विधेयक का मकसद देश में बीमा को हर व्यक्ति तक पहुंचाना, पॉलिसीधारकों की सुरक्षा मजबूत करना और बीमा क्षेत्र को तेजी से आगे बढ़ाना है। सरकार ने इस पहल को “सबका बीमा, सबकी सुरक्षा” नाम दिया.