-
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने मनाली पहुंचीं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत को पतलीकूहल में विरोध का सामना करना पड़ा। जहां, कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और “कंगना गो बैक” के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले लोग कांग्रेस कार्यकर्ता थे।.