-
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटीग्रुप ने पेटीएम के प्रति अपना सकारात्मक रुख मजबूत करते हुए कहा कि भुगतान, व्यापारी व्यवसाय, ऋण और लाभप्रदता के क्षेत्र में कंपनी की मजबूत गति बनी हुई है। साथ ही, रिपोर्ट में फिनटेक क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी के लिए ‘विकास और मार्जिन बढ़ाने वाले कई कारकों’ का हवाला दिया गया.