-
पटियाला: शहर में एक आटो चालक ने आज सुबह 11 वर्षीय नाबालिगा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की तो लोगों ने उक्त आटो चालक की पिटाई की। पिटाई करने के दौरान उन्होंने न केवल आटो चालक से उठक बैठक करवाई बल्कि मौके पर डांस भी करवाया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।.