-
यमुनानगर: पूरा मामला रिश्वत में ₹20,000 मांगने से जुड़ा हुआ है, यमुनानगर सेक्टर-17 में एक होटल में रुके खनन रॉयल्टी कंपनी के एक कर्मचारी के साथ राइडर पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों ने मारपीट की। कमरे से जबरदस्ती निकालने की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं युवक का आरोप है कि उससे 20 हजार रुपए की रिश्वत छोड़ने के नाम पर मांगी गई।