-
नई दिल्लीः सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजों में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर सियासत थम नहीं रही है। इसे लेकर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार हमलावर हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती, बढ़ाई जाती है.