-
दुबई : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 से पहले अभ्यास मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बेंगलूर में इंगलैंड और न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 8 टीमें अभ्यास मैचों में हिस्सा लेंगी।.