-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 2200 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया।.