-
नई दिल्ली: नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 50 अगले 12 महीने में 27,867 अंक के स्तर को छू सकता है। सूचकांक जुझारू क्षेत्रों के संयोजन तथा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सतर्क आशावाद से प्रेरित है। ब्रोकरेज कंपनी पीएल कैपिटल ने बुधवार को यह अनुमान लगाया। निफ्टी 50 फिलहाल 25,000 अंक के आसपास है।.