-
नेशनल डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में दरोगा और सिपाही भर्ती परीक्षा जल्दी कराने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से पैदल मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश की। अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने डाक बंगला चौराहा पर बैरिकेडिंग कर दी।.