-
पंजाबः लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी के BJP ऑफिस घेरने के ऐलान से पहले पुलिस ने कड़े सिक्योरिटी इंतज़ाम किए हैं। BJP ऑफिस को पुलिस ने घेर लिया है और यहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इस वजह से BJP ऑफिस पुलिस छावनी में तब्दील होता दिख रहा है।.