-
सांबा: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घगवाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-44 स्थित टपयाल नाका चेकिंग पॉइंट पर एक ट्रक से 58 किलोग्राम पोपी स्ट्रॉ (बुक्की) बरामद की है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.