-
नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने बिहार सरकार द्वारा साझा किए गए जाति आधारित गणना के आंकड़ों को एक ‘‘राजनीतिक साजिश’’ करार देते हुए मंगलवार को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि गणना में कुछ जातियों की संख्या बढ़ा दी गई जबकि कुछ अन्य की संख्या कम कर दी.