-
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह और राम लला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और साथ ही विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।.