-
Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक President Draupadi Murmu कदम रखेंगी और इसकी भव्यता व दिव्यता की साक्षी बनेंगी। राष्ट्रपति आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।.