-
President Yoon Suk Yeol : दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) ने बुधवार को राष्ट्रपति यून सुक योल से तत्काल पद छोड़ने की मांग की। इससे पहले नेशनल असेंबली ने सर्वसम्मति से उनके मार्शल लॉ की घोषणा को खारिज कर दिया। जिससे मार्शल लॉ को छह घंटे बाद ही हटा लिया गया।.