-
नई दिल्लीः नवनिर्वाचित डूसू पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में वाइस-रीगल लॉज के काउंसिल हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रो. योगेश सिंह ने नवनिर्वाचित डूसू पदाधिकारियों, अध्यक्ष तुषार डेढ़ा, सचिव अपराजिता और संयुक्त सचिव सचिन बैसला, को सम्मानित किया।.