-
महाराष्ट्र: नागपुर में E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल के विरोध में सोमवार को भारतीय यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास का घेराव करने के लिए मार्च कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया.