-
चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को एक जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) अमरजीत सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को रणजीत सिंह निवासी खेड़ी, सब डिवीजन धूरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया.