-
पटियाला : नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने आज वाटर सप्लाई शाखा के इंस्पैक्टरी स्टाफ और अप्रूव्ड लाइसैंसी ठेकेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वाटर सप्लाई शाखा की आय, दैनिक कार्यप्रणाली, पानी के बिलों की वसूली तथा आम जनता को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।.