-
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे और संगम तट पर पूजा अर्चना की। संगम तट पर पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने 2025 के महाकुंभ के लिए सुविधाओं में सुधार और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देशय़ से 5,500 करोड़ रुपये की प्रमुख विकास परियोजनाओं की शुरूआत की।.