-
भोपाल। ट्रेन में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस बल (RPF) ने शुक्रवार को सुबह मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर पुणो-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस की तलाशी ली। आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि आरपीएफ द्वारा 40 मिनट तक तलाशी लिए जाने के बाद यह सूचना झूठी निकली।.