-
Python spotted in Yamunanagar : यमुनानगर। छछरौली की पश्चिमी यमुना नहर के किनारे स्थित गांव जलाहू माजरा के जंगल में विशालकाय अजगर नजर आने से दहशत फेल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन और वन्य जीव विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।.