-
No teachers in schools : कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।.