-
शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के खिलाफ दिए गए कथित अमर्यादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुधीर शर्मा को अपनी बोल-वाणी सुधारनी चाहिए और हिमाचल की संस्कृति, सभ्यता एवं सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप सार्वजनिक जीवन में भाषा का प्रयोग करना चाहिए।.