-
रांची: रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में एक बहू द्वारा अपने ससुर की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर का मुंह तकिए से दबा दिया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।.