-
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजीपुर–वाराणसी हाईवे पर स्थित शहर के पुराने और मशहूर सम्राट ढाबे में ग्राहकों को परोसी गई दही की प्लेट में मरा हुआ चूहा मिला। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों में गुस्सा देखने को मिला।.