-
पिछड़ी जातियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही हैं अनेक योजनाएं। छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, कंप्यूटर प्रशिक्षण और छात्रावास अनुरक्षण सहित योजनाओं में करोड़ों की राशि स्थानांतरित। पिछड़े वर्ग से जुड़े लाखों लोगों को मिल रहा योजनाओं का पूरा लाभ, विभिन्न मंचों पर मिल रहा सम्मान। डॉ. अंबेडकर के विचारों को आधार बनाकर पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने पर है सरकार का फोकस।