-
SSOC Amritsar Team : पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर को एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एसबीएस नगर के टिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास स्थित वन क्षेत्र से आतंकी साजो-सामान का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया.