-
जालंधर (पंजाब): पूर्व डीजीपी एम.एस. भुल्लर और पीएपी के एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने मंगलवार को अखिल भारतीय पुलिस खेलों पर आधारित पुस्तक “एवर ऑनवर्ड्स” का विमोचन किया। यह पुस्तक पूर्व डीजीपी राजदीप सिंह गिल द्वारा लिखी गई है। इस अवसर पर पीएपी परिसर में पंजाब पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद थे।.