-
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों, जय हिंद।