-
जालंधरः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरविंदर सिंह विरक के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के सभी पुलिस थानों में “समाधान कैंप” आयोजित किए गए। इन कैंपों का उद्देश्य लोगों की लंबे समय से लंबित शिकायतों और दरखास्तों का जल्द, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान करना था, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके.