-
कोलकाता : लगभग एक महीने बाद अपने घरेलू मैदान पर लौट रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने को यह मुकाबला बेहद अहम है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन इस सत्र में निराशाजनक रहा है।.