-
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के अररिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार “जंगलराज” की स्थिति में चला गया था, जहाँ सिर्फ कट्टा (हथियार), कटुता, क्रूरता, कुशासन, कुसंस्कार और भ्रष्टाचार का बोलबाला था।.