-
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में अपनी मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने एक बार फिर से चक्का जाम कर दिया है। यह चक्का जाम मात्र एक दिन का है लेकिन रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड में लोग गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।