-
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए प्रत्येक जनहितैषी निर्णय को जनता के परामर्श से लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लैंड पूलिंग योजना के अंतर्गत आने वाले 164 गाँवों के निवासियों के साथ नगर भवन में विचार-विमर्श किया.