-
नेशनल डेस्क: रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई जा गिरी। गाड़ी भीरी से औरिंग की ओर जा रही थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।.