-
इंटरनेशनल डेस्क : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्थानीय समयानुसार 1 अप्रैल को मॉस्को में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से भेंट की। पुतिन ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ संपन्न समानताओं का प्रभावी कार्यांवयन चल रहा है। रूस-चीन सम्बंध का उच्च स्तरीय विकास हो रहा है.