-
हमीरपुर (कपिल) : हिमाचल एमेच्योर सपेकटाकरा खेल संघ द्वारा जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रो. विक्रम राणा को सपेकटाकरा राज्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हाल ही आयोजित हुई संघ की विशेष बैठक में अध्यक्ष पी.एन. आजाद द्वारा सर्वसम्मति से प्रो. विक्रम राणा को संघ राज्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है।.