-
नेशनल डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। रविवार को इसरो अपने अब तक के सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 को अंतरिक्ष में भेजेगा। इस उपग्रह का वजन लगभग 4,410 किलोग्राम है, जो भारत की धरती से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (GTO) में छोड़ा जाने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा।.