-
रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता के अनुसार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत ने ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भारत का मनोबल बढ़ाया है और उन्होंने टीम की अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया कि वे टीम को पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई कराने में मदद करेंगी।