-
नेशनल डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने मंगलवार को दिल्ली स्कूल फीस एक्ट को मंज़ूरी दे दी है। इस कदम से हजारों अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि यह कदम दिल्ली के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को नियंत्रित करने में मदद करेगा।.