-
कांगड़ा: 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपमंडल स्तरीय समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा के प्रांगन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, विभिन्न स्कूल के एनसीसी स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।