-
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 366 लोग मारे गए हैं। इनमें से 203 मौतें बारिश से जुड़ी घटनाओं जैसे भूस्खलन, अचानक बाढ़, डूबने और बिजली गिरने के कारण हुई हैं, जबकि 163 लोगों की जान सड़क हादसों में गई।.