-
नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को दिल्ली में संभावित दूसरी बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वह वहां के स्थनीय भाजपा नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रात 8:30 बजे के लगभग कर्नाटक के बेलगावी पहुंचेंगे।.