-
नेशनल डेस्क: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति वॉक’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की एकजुटता, उनकी ताकत और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करना था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया.