-
Shaktikanta Das : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने नीतिगत ब्याज दर को लगातार 11वीं बार अपरिर्वितत रखने पर शुक्रवार को कहा कि उनका प्रयास मुद्रास्फीति रूपी घोड़े को काबू में रखने पर केंद्रित है। दास ने आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा.