-
इंटरनेशनल डेस्क : पेइचिंग समयानुसार 30 अप्रैल को दोपहर 14 बजकर 2 मिनट पर चीन के शनचो-19 अंतरिक्ष यात्री त्साई शुच्ये, सुंग लिंगतुंग और वांग हाओच्ये सभी सुचारू रूप से वापसी कैप्सूल से निकले। उनकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी है। इसके साथ शनचो-19 के क्रू दल के सदस्यों ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की है।.