-
नई दिल्ली: हरियाणा के सरबजोत सिंह ने 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में शुक्रवार को टीम स्पर्धा में 10 मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। भोपाल स्थित एमपी निशानेबाजी अकादमी परिसर में सरबजोत ने व्यक्तिगत मुकाबले के स्वर्ण पदक मैच में वायु सेना के गौरव राणा को 16-4 से हराया।.